फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Panchayat elections held in peaceful environment

गोंडा में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 संपन्न

Tue, 04 May 2021 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 04 May 2021 01:29 AM IST
सार

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर इसके क्रियान्वयन में जुटे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस फोर्स के जवानों सहित प्रत्याशियों के प्रति आभार जताया है।

विज्ञापन
Panchayat elections held in peaceful environment
यूपी पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा में कोरोना के बढ़ते खौफ के बीच जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया मतगणना समाप्ति के साथ ही सकुशल संपन्न हो गयी। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर इसके क्रियान्वयन में जुटे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस फोर्स के जवानों सहित प्रत्याशियों के प्रति आभार जताया है।

विज्ञापन


इस दौरान 1205 ग्राम प्रधान, 1614 बीडीसी, 15410 ग्राम पंचायत सदस्य तथा 65 जिला पंचायत सदस्यों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया निर्विघ्न और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिला निर्वाचनधिकारी मार्कंडेय शाही तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने नामांकन से लेकर मतगणना कार्य को सकुशल और निर्बाध ढंग से संपन्न कराने के हर संभव प्रयास किए। सभी प्रशासनिक अधिकारियों, निर्वाचन कार्मिकों तथा सुरक्षा फोर्स के जवानों ने भी इसमें पूरा सहयोग किया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा है की तमाम चुनौतियों के बीच पंचायत चुनाव तो निर्विरोध हो गया लेकिन अभी एक लड़ाई और बाकी है। सजगता और कठोरता का पालन करते हुए कोविड-19 से जंग जीतना है जिसमें सभी जनपद वासियों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि जागरूकता व बचाव ही कोविड 19 के खिलाफ जंग में सबसे बड़ा हथियार है इसलिए सभी लोग शासन द्वारा जारी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें और सुरक्षित रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed