फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Panchayat election votes will be counted in 13 blocks, preparations complete

13 ब्लाकों में पंचायत चुनाव के मतों की होगी गणना, तैयारी पूरी

Sun, 13 Jun 2021 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Panchayat election votes will be counted in 13 blocks, preparations complete
गोंडा। पंचायत चुनाव में रिक्त पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सोमवार को मतों की गणना होगी। मतगणना के साथ ही एक प्रधान पद के साथ ही 181 सदस्यों के पदों के परिणाम आ जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद 363 पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। माना जा रहा है कि 24 जून के पहले सभी पंचायतों का गठन किया जाना है। इसके बाद अध्यक्ष जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख के पदों पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1209 पंचायतों में प्रधान पदों के लिए चुनाव हुए थे। जिसमें चुनाव के बाद पांच प्रधानों की मौत हो गई थी। उप चुनाव में चार पंचायतों में प्रधान पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 3985 पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव हुए। इसमें एक बीडीसी का निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ और तीन पदों के चुनाव हुए हैं। इसके साथ ही 3807 पंचायत सदस्यों के पद भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
सिर्फ 178 सदस्य पदों के लिए चुनाव हुए हैं। इन पदों के लिए करीब 65 फीसदी मतदान हुए हैं और सोमवार को इसकी गणना होगी। इसी के साथ सभी पदों के लिए प्रमाण पत्र जारी हो जाएंगे।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निकाय नारायण ने बताया कि जिले की 40 ग्राम पंचायतों में शनिवार को विभिन्न पदों के लिए मतदान हुए और सोमवार को इनकी गणना होगा। इनमें ग्राम प्रधान के एक, बीडीसी तीन, सदस्य ग्राम पंचायत के 178 पद शामिल हैं।

सोमवार को विकासखंड रुपईडीह, मुजेहना, इटियाथोक, कर्नलगंज, परसपुर, कटराबाजार, मनकापुर, छपिया, बभनजोत, तरबगंज, बेलसर, वजीरगंज व नवाबगंज में मतों की गणना होगी। इसकी तैयारी पूरी हो गई है और सोमवार की सुबह 8 बजे से मतों की गणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed