{"_id":"573b67324f1c1bd970ac7121","slug":"paid-to-the-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का भुगतान किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का भुगतान किया जाए
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Wed, 18 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवतीगंज स्थित किसान सेवा सहकारी समिति विशुनीपुर मिनी बैंक पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। किसानों ने बैंक अधिकारियों से उनकी जमा पूंजी का भुगतान कराने की मांग की। इसके बाद पदाधिकारियों ने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपकर किसानों के धन का भुगतान कराने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भगवतीगंज स्थित किसान सेवा सहकारी समिति विशुनीपुर मिनी बैंक पर मंगलवार को हंगामा किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मिनी बैंक किसानों की जमा पूंजी का ही भुगतान नहीं कर रहा है। यूनियन के पदाधिकारियों ने धरने को संबोधित करते हुए डीएम से बैंक के अफसरों व कर्मियों के खिलाफ जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे तहसीलदार राम प्यारे को प्रदर्शनकारियों ने वापस लौटा दिया। प्रदर्शनकारी एसडीएम व सीओ को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस पर सदर एसडीएम इंद्रभूषण वर्मा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एसडीएम के आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन बंद किया। मौके पर शशि भूषण शुक्ल, अभहरन प्रसाद वर्मा, श्याम चौरसिया, प्रभावती, विजय पाल वर्मा, सीतापति, रुद्र प्रताप, श्रीनिवास शुक्ल व सुधाकर विश्वकर्मा, भगवती प्रसाद सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।