{"_id":"5d9a15dd8ebc3e93bd109d49","slug":"pa-system-installed-in-police-stations-crowd-control-difficult-at-festival-gonda-news-lko4855282191","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों में लगे पीए सिस्टम खराब, त्योहार में भीड़ नियंत्रण कठिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों में लगे पीए सिस्टम खराब, त्योहार में भीड़ नियंत्रण कठिन
विज्ञापन
गोंडा के नगर कोतवाली में लगा पीए सिस्टम।
- फोटो : GONDA
गोंडा। पुलिस महकमे में कानून व्यवस्था के मद्देनजर त्यौहारों व विशेष परिस्थितियों में सात साल पहले वर्ष 2012 में थानों व पुलिस चौकियों पर पीए सिस्टम (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) इस इरादे से लगाया गया था कि अगर सड़क पर भीड़ उतरी तो उसे सच्चाई बताकर माहौल को बिगड़ने से रोक लिया जाएगा। उस समय अधिकारियों ने चौक-चौराहों पर अपने अधीनस्थों के साथ ही पब्लिक को भी एड्रेस किया था। मगर देखरेख के अभाव में पब्लिक एड्रेस सिस्टम फेल हो गया। मौजूदा समय में दुर्गा पूजा व रामलीला महोत्सव चल रहा है। दो दिनों में दशहरा मेला व प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। मगर अब पीए सिस्टम फेल हो चुके हैं। जिससे सड़क पर अगर भीड़ उतरी तो उसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस के पास पीए सिस्टम का सहारा नहीं रह गया है। अब थानों व चौकियों पर लगे पीए सिस्टम को आरटी सेट से जोड़कर चलाने की तैयारी की गई है।
ये है पीए सिस्टम
किसी बड़ी वारदात एवं अफवाह के कारण सड़क पर उतरे माब (लोगों की भीड़) को कंट्रोल करने के लिए पीए (पब्लिक एड्रेस) सिस्टम से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी आरटी (रेडियो ट्रांसमिशन) सेट की फ्रीक्वेंशी के जरिए पीए सिस्टम पर ऑनमाइक होते हैं। पब्लिक को वारदात एवं अफवाह की हकीकत बताने के साथ ही उस क्षेत्र की पब्लिक को कंट्रोल करने के लिए भी पीए सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एक पोल पर तीन साइड (तीन दिशाओं) में लाउडस्पीकर लगा रहता है। थानों व चौकियों पर लगे पीए सिस्टम को आरटी सेट की फ्रीक्वेंशी पर जोड़ दिया जाता है, जिससे वारदात व अफवाह के दौरान अधिकारी पब्लिक को एड्रेस करते हैं।
खत्म हुई बैट्री की लाइफ, सिस्टम फेल
पुलिस अधीक्षक के कैप कार्यालय और कार्यालय समेत 23 स्थानों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम को संचालित करने के लिए लगाई गई सभी बैट्रियों की लाइफ खत्म हो चुकी है। जिससे कई जगह पीए सिस्टम फेल हो गए हैं। पीए सिस्टम को थानों में लगे आरटी सेट को संचालित करने के लिए स्थापित की गई बैट्री से जोड़कर चलाने की तैयारी की गई है। मगर इससे आरटी सेट की बैट्री पर भी लोड बढ़ जाएगा है।
विज्ञापन
सभी सिस्टम को रन कराने को चाहिए 100 बैट्री
पुलिस महकमे ने पुलिस कंट्रोल रूम समेत जनपद के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों पर लगे आरटी सेट के साथ ही सभी थानों व चौकियों के आरटी सेटों के संचालन व पीए सिस्टम को चलाने के लिए 12 वोल्ट की 100 बैट्री की जरूत है। मगर पीए सिस्टम की सभी बैट्रियां डेड हो चुकी हैं। यानि पीए सिस्टम को रन कराने के लिए 22 बैट्रियों की जरूरत है। इसके अलावा आरटी सेट के लिए 82 बैट्रियों की आवश्यकता है।
पीए सिस्टम को चेक कराया जा रहा है। सिस्टम की स्थापना के समय बैट्रियां लगाई गईं थी। कई बैट्रियों की लाइफ पूरी हो गई, जिससे वे डेड हैं। उन्हें बदला जाएगा। मगर अभी नई बैट्रियों की व्यवस्था नहीं है। इसलिए थाना व चौकियों में लगे रेडियो ट्रांसमिशन सिस्टम की बैट्रियों से पीए सिस्टम को जोड़ा जाएगा। जिससे सिस्टम रन करने लगेगा। आरएमओ को इसके निर्देश दिए गए हैं। -सैय्यद शहनवाज हुसैन जाफरी, आरआई रेडियो
पीए सिस्टम को ठीक कराने के लिए आरआई रेडियो को निर्देश दिए गए हैं। पीए सिस्टम की जहां-जहां बैट्रियां डेड हुई हैं, उसे बदला जाएगा। जिससे पीए सिस्टम का जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके। बैट्रियों को बदलने के निर्देश दिए गए हैं। विसर्जन से पहले सभी पीए सिस्टम को रन कराकर उसे चेक किया जाएगा। -महेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक