फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Oxygen supply stalled for eight hours, costing 12 lives

Gonda News: आठ घंटे ठप रही ऑक्सीजन सप्लाई, 12 की जान पर बन आई

Sat, 03 Jun 2023 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 03 Jun 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Oxygen supply stalled for eight hours, costing 12 lives
बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में भर्ती मरीज। -संवाद
गोंडा। उच्चीकृत होने के बाद से ही बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गई हैं। मेडिकल कॉलेज का हिस्सा बनने के बाद लोगों की उम्मीदें तो बढ़ीं मगर विभाग उन पर खरा नहीं उतर रहा है। शनिवार को विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को करीब आठ घंटे ऑक्सीजन नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण सुबह दस बजे ही ऑक्सीजन प्लांट से आपूर्ति बंद हो गई। वैकल्पिक तौर पर इस्तेमाल के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर भी अस्पताल में नहीं थे। इससे करीब एक दर्जन मरीजों की सांसें उखड़ने लगीं। तीमारदारों के काफी जद्दोजहद करने पर कुछ गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के सहारे सांस दिलाई गई। जबकि अन्य मरीजों की सांसें फूलती रहीं। इससे 12 मरीजों की जान पर बन आई, किसी प्रकार उन्हें बचाया गया।
विज्ञापन

धानेपुर के बग्गीरोड निवासी शहजाद को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते शनिवार को उन्हें बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय के पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से मरीज को दिक्कत होने लगी। झंझरी के मधईपुरवा निवासी दीनानाथ को भी ऑक्सीजन की जरूरत थी मगर स्वास्थ्यकर्मियों ने कुछ देर बाद कंसंट्रेटर लगाने को कहा। महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती बालपुर की आरती देवी को भी ऑक्सीजन नहीं मिलने से दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के क्षेत्रीय निदान केंद्र में स्थापित सीटी स्कैन मशीन चार महीने से खराब है। इससे प्रतिदिन करीब 70 मरीजों को बाहर से महंगी जांच करानी पड़ रही है। शनिवार को खून की जांच भी बंद रही, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया कि कंप्रेशर की समस्या के कारण ऑक्सीजन प्लांट बंद हो गया है। इसकी सर्विसिंग कराने की जरूरत है। स्टीमेट बनाकर संबंधित कंपनी को भेजा गया है। ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed