फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Overnight rain affects paddy crop, farmers worried

Gonda News: रातभर हुई बूंदाबांदी से धान की फसल प्रभावित, किसान परेशान

Tue, 28 Oct 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 28 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Overnight rain affects paddy crop, farmers worried
परसपुर के ​शिवनाथपुरवा में धान समेटने में जुटा किसान परिवार। - संवाद 
गोंडा। सोमवार देर रात से शुरू हुई बूंदाबांदी मंगलवार सुबह तक जारी रही। इससे धान की फसल भीग गई। जिन किसानों ने फसल काटकर सुखाने के लिए खेत में छोड़ दी थी, वो आनन-फानन समेटते नजर आए। माना जा रहा है कि मौसम में इस बदलाव से फफूंद जनित रोग से धान की फसल प्रभावित होगी। दूसरी तरफ, लगातार दो दिन से बदली छाए रहने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही बादल छाए हैं। हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। तमाम लोगों ने ऊनी कपड़े निकाल लिए हैं। श्रीनाथ, राजेश, मूलचंद व दीपक ने बताया कि बूंदाबांदी से ठंड का आगाज हो गया है। अब मौसम में लगातार नमी बनी रहेगी।
विज्ञापन

परसपुर के सहजौरा के शिवनाथ पुरवा निवासी किसान संतराम ने बताया कि खेत में पड़ी धान की कटी फसल को बारिश से नुकसान हो सकता है। खेत में कटी फसल को इकट्ठा कर रहे हैं। धूप निकलने पर धान सुखाया जाएगा। करनैलगंज के किसान रामराज ने कहा कि बूंदाबांदी से फसल भीग गई है। अब सुखाने के बाद मड़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रबी की फसलों को फायदा
पसका। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम के प्रसार वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु ने बताया कि हल्की बारिश व ठंडी हवा का असर फसलों पर दिखाई दे रहा है। मक्का की खेती करने वाले जो किसान भुट्टा तोड़कर सूखने के लिए छतों पर या बाहर फैला रखे थे, उसमें नमी से भुट्टों में फफूंद व कीट संक्रमण की संभावना बढ़ जाएगी। वहीं, मौसम का ये परिवर्तन आगामी रबी की फसलों के लिए लाभदायक होगा। मिट्टी में पर्याप्त नमी के कारण किसानों को खेत का पलेवा करने की आवश्यकता नहीं होगी। फसल अंकुरण व शुरुआती वृद्धि बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed