फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Outrage over principal's murder, protest by keeping dead body

Gonda News: प्रधानाचार्य की हत्या से आक्रोश, शव रखकर प्रदर्शन

Tue, 05 Mar 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 05 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Outrage over principal's murder, protest by keeping dead body
गोंडा। छपिया थानाक्षेत्र के फूलपुर निवासी प्रधानाचार्य दिनेश यादव की हत्या के बाद मंगलवार सुबह परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश जताया। बभनान-मसकनवा मार्ग स्थित फूलपुर चौराहे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने, दो अन्य का नाम मुकदमे में बढ़ाने, आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने और 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ मनकापुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स व प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को मनाने में जुटे रहे। एसपी ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन व जाम दोपहर दो बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार की रात में छपिया के सिसहनी गांव में श्री सीडी यादव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव की उनके मामा के घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विद्यालय प्रबंधक और मृतक के मामा आज्ञाराम यादव की तहरीर पर पुलिस ने अजय वर्मा व राज सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की शाम शव घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह होते ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बैनर पोस्टर लेकर पैदल मार्च किया और न्याय की मांग की। विद्यार्थियों ने सवाल उठाया कि दिनेश सर को क्यूं मारा, प्रिंसिपल मर्डर हैसटैग के साथ अभियान चलाया। सैकड़ों छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने फूलपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
सूचना पाकर एसडीएम मनकापुर यशवंत राव, सीओ मनकापुर राजेश कुमार सिंह सहित छपिया, खोड़ारे और मनकापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोपहर में मौके पर पहुंचे एसपी विनीत जायसवाल ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाते हुए डीएम नेहा शर्मा से प्रधानाचार्य की पत्नी लक्ष्मी की फोन पर बात कराई। डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद सुबह आठ बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर दो बजे समाप्त हुआ।





हमारे दिनेश सर को क्यों मारा

हाथों में पोस्टर लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया पैदल मार्च

श्रीसीडी यादव इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपने हाथों में जस्टिस फॉर प्रिंसिपल दिनेश सर लिखा बैनर लेकर बैठे रहे। प्रिंसिपल को क्यूं मारा, क्या बेटियों की सुरक्षा करना अपराध है? प्रिंसिपल मर्डर हैशटैग के साथ कई सवाल उठाए। कहा कि 26 जनवरी को समारोह के दौरान छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। इस बीच सिसहनी के अजय वर्मा ने पहुंचकर हूटिंग की थी। विरोध पर आरोपी उनके प्रधानाचार्य से भिड़ गया था। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया था। विद्यार्थियों ने कहा कि इसी खुन्नस में आरोपी ने वारदात अंजाम दी। सवाल उठाया कि सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए अभियान चला रही है। बावजूद इसके बेटियों की सुरक्षा करने वाले उनके प्रधानाचार्य की हत्या कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed