{"_id":"65e216ad03729b28f3014780","slug":"out-of-school-children-will-become-proficient-through-bridge-course-gonda-news-c-100-1-gon1003-113671-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आउट ऑफ स्कूल बच्चे ब्रिज कोर्स से को होंगे दक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आउट ऑफ स्कूल बच्चे ब्रिज कोर्स से को होंगे दक्ष
Fri, 01 Mar 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में विषम परिस्थितियों के चलते देरी से प्रवेश लेने वाले बच्चों को ब्रिज कोर्स कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक से पांच-पांच शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। दर्जीकुआं स्थित जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार से राज्य स्तर से प्रशिक्षित ट्रेनर शिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देंगे।
जिला समन्वयक (सामुदायिक शिक्षा) प्रेमशंकर मिश्र ने बताया कि जिले के लगभग 23 सौ विद्यालयों में 8,266 बच्चों को दाखिला कराया गया। इन बच्चों को उनकी परिस्थितियों के चलते देरी से प्रवेश दिया गया। जो आयु वर्ग के हिसाब से परिषदीय विद्यालयों की अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में सामान्य बच्चों के साथ कोर्स समझने में दिक्कतें हो रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज की ओर से ब्रिज कोर्स के तौर पर विस्तृत संघनित पाठ्य पुस्तक तैयार किए गए हैं। जिसे पढ़ाने के लिए प्रत्येक विद्यालयों के शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षित किया जाना है।
पहले चरण में जिले के पांच एआरपी व सहायक अध्यापकों को राज्य स्तर पर विशेष ट्रेनिंग की दी गई है। वहीं, शुक्रवार को जिले स्तर पर दर्जीकुआं स्थित जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में प्रत्येक ब्लॉकों से दो प्राथमिक व तीन उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को मिलाकर कुल पांच शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रत्येक विद्यालय के शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण
राज्य स्तर पर बतौर मास्टर ट्रेनर जिले के एआरपी जयप्रकाश यादव, राखाराम गुप्ता, सहायक अध्यापक प्रिया चतुर्वेदी, राघवेंद्र प्रताप और अर्चना शुक्ला को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, जिले स्तर पर कुल 85 शिक्षक मास्टर ट्रेनर बनाए जाएंगे। राखाराम ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रत्येक विद्यालय स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।