फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Opposition to draw HT line in residential area

रिहायशी इलाके में एचटी लाइन खींचने का विरोध

Tue, 22 Oct 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Opposition to draw HT line in residential area
करनैलगंज (गोंडा)। रिहायशी इलाके के बीच से एचटी बिजली लाइन खींचने का विरोध शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष व कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ तिवारी ने एसडीएम को एक शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

पत्र में कहा है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व भगहरिया नाला होते हुये 132 केवी की एचटी लाइन बनाई जा रही थी। जिसके तीन फाउंडेशन बन चुके हैं, मगर पावर कॉर्पोरेशन के कुछ जिम्मेदार लोगों ने भूमाफियाओं से मिलीभगत करके उसका रास्ता बदल दिया है।
विज्ञापन

अब लाइन को रिहायशी इलाके से ले जाने के लिये पुन: टावर का फाउंडेशन बनवाया जा रहा है। इससे कई गरीबों का घर लाइन की जद में आ रहा है। यही नहीं टावर स्थापित करने के लिये विभाग द्वारा दी जाने वाली क्षतिपूर्ति भी नहीं दी जा रही है। ऐसे में जनहित में एचटी लाइन खींचने का काम रोककर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि मामले में पावर कॉर्पोरेशन को पत्र लिखा जा रहा है। ट्रांसमिशन के अवर अभियंता घनश्याम ने बताया कि जितनी भूमि में टावर स्थापित कराया जाता है, उसकी बिना किसी लिखापढ़ी के क्षतिपूर्ति दे दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed