फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Operation of Kovid Hospital of thirty beds capacity started

सीएचसी इटियाथोक पहुंचे पांच ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर, 30 बेड का कोविड हॉस्पिटल चालू

Thu, 13 May 2021 07:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Operation of Kovid Hospital of thirty beds capacity started
गोंडा। कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में ग्रामीण इलाकों को भी तवज्जो देने की कवायद शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र में बीमार लोगों को आक्सीजन, बेड न मिलने से लगातार गंभीर होती समस्या से निपटने को विधायक निधि की मदद से जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड हास्पिटल बनाने तथा वहां मरीजों को आक्सीजन सुविधा उपलब्ध कराने को प्लांट लगाने का काम भी अंतिम दौर में चल रहा है। इसके तहत ही गुरुवार को इटियाथोक सीएचसी में तीस बेड क्षमता के कोविड हास्पिटल का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

डीएम तथा क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी के प्रयास से 30 बेड के इस कोविड अस्पताल के संचालन को जरूरी पांच ऑक्सीजन कांसेंट्रेटर भी सीएचसी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि अगले सोमवार तक सीएचसी वजीरगंज, हलधरमऊ तथा छपिया में भी 30-30 बेड का तथा सीएचसी नवाबगंज में 18 बेड का कोविड हास्पिटल चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इनके संचालन के लिए जिले के जनप्रतिनियों के सहयोग से चार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ऑक्सीजन के प्लांट लगाने को भी विधायक निधि से जारी धनराशि प्राप्त हो गई है।
इसके तहत समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने वजीरगंज सीएचसी, विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी ने सीएचसी इटियाथोक में, विधायक गौरा प्रभात वर्मा ने सीएचसी छपिया में और विधायक कटरा बाजार बावन सिंह ने सीएचसी हलधरमऊ में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के लिए द्वारा धनराशि जिला प्रशासन को उपलब्ध करायी है। इसके साथ ही चीनी मिल के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काजीदेवर में भी शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम चालू कर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी के आदेश पर सीएचसी अधीक्षक इटियाथोक का तबादले के साथ ही विकास विभाग की नई टीम को कोविड नियंत्रण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि वह स्वयं ग्रामीण इलाकों में कोविड का प्रकोप रोकने को किए जा रहे कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed