फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Open gym opened in district jail, prisoners will do exercise

Gonda News: जिला कारागार में खुला ओपन जिम, बंदी करेंगे व्यायाम

Fri, 27 Jun 2025 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Open gym opened in district jail, prisoners will do exercise
जिला कारागार में ओपन जिम का उद्घाटन करते जिला जज जफीर अहमद, साथ में डीएम नेहा शर्मा, एसपी विनीत
गोंडा। जिला कारागार में नवस्थापित ओपन जिम का उद्घाटन शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश जफीर अहमद, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, एसपी विनीत जायसवाल ने किया। ओपन जिम में बंदी अब व्यायाम करेंगे।
विज्ञापन

जिला जज, डीएम व एसपी ने अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन, प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय मिश्रा के साथ जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। बंदियों से कारागार में मिलने वाली सुविधाओं -भोजन, उपचार, मुलाकात तथा पीसीओ पर वार्ता, न्यायालयों में पेशी, बंदियों की अपील, ईमेल के माध्यम से प्राप्त रिहाई आदेश आदि के विषय में जानकारी प्राप्त की। कहा कि जेल में जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। जेल में निरुद्ध कैदियों का बराबर मेडिकल चेकअप कराने के भी निर्देश दिए। जेल अधीक्षक अपूर्व व्रत पाठक व प्रभारी जेलर सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed