फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Only six percent of the consumers deposited the electricity bill

Gonda News: महज छह फीसदी उपभोक्ताओं ने ही जमा किया बिजली बिल

Mon, 07 Aug 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Only six percent of the consumers deposited the electricity bill
गोंडा। देवीपाटन मंडल में पावर कॉर्पोरेशन की बिलिंग व राजस्व वसूली व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। एक तरफ उपभोक्ता बिलिंग में गड़बड़ी को लेकर परेशान हैं। वहीं, राजस्व वसूली भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में पूरे मंडल में करीब दो हजार करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। इसमें से जनपद में ही करीब 900 करोड़ विद्युत बिल बकाया है। इसके बावजूद विभाग के पास कोई एक्शन प्लान नहीं है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता रामनरेश सरोज ने बताया कि हर महीने करीब 4.5 लाख उपभोक्ताओं में से सिर्फ छह से सात फीसदी ही विद्युत बिल का भुगतान करते हैं। यही नहीं, बिजली चोरी रोकने में भी विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। अधिकारियों के मुताबिक विद्युत आपूर्ति के हिसाब से करीब 15 घंटे बिजली दी जा सकती है। हालांकि लापरवाही से लगातार आपूर्ति की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

शहर के कैलाशपुरी निवासी विद्युत उपभोक्ता बृजमोहन सिंह ने बताया कि पत्नी रेखा के नाम से उनका विद्युत कनेक्शन है। छह महीने से उनके मीटर की बिलिंग नहीं हो पाई है। मोबाइल पर आने वाले मेसेज के आधार पर विद्युत बिल जमा कर रहे हैं। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से कई बार शिकायतें की गईं मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधाकुंड निवासी मोहम्मद इस्लाम का कहना कि हर महीने बिलिंग नहीं हो पा रही है। बकाया बिल भुगतान करने पहुंचा तो पता चला कि अब 1100 रुपये जमा करने होंगे। ऐसे में उधार लेकर विद्युत बिल का भुगतान किया है। हर महीने बिलिंग न होने से परेशानी होती है।
अफीम कोठी निवासी सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय पर बिल मिले तो भुगतान करने में आसानी हो। इस बार 20 दिन का बिल दिया गया है। हर महीने विद्युत बिल का भुगतान करता हूं। यदि बिलिंग की समुचित व्यवस्था हो तो राहत मिलेगी।


मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल का कहना है कि उपभोक्ताओं को विद्युत बिल भुगतान करने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन व्यवस्था दी गई है। देवीपाटन मंडल में दो हजार करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। गोंडा जनपद में 900 करोड़ रुपये विद्युत बिल बकाया है। मंडल में 10 फीसदी ही विद्युत बिल का भुगतान हो पा रहा है। जल्द ही राजस्व वसूली के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article