फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   online,medicin

आनलाइन दवा बिक्री पर लगे रोक,खत्म हो फार्मासिस्ट की अनिवार्यता

Mon, 14 Feb 2022 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
online,medicin
गोंडा। ऑनलाइन दवा बिक्री को बंद करने व मेडिकल स्टारों पर फार्मासिस्टों की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के मुद्दे पर दवा व्यवसायी वोट करेंगे। जिले में 27 फरवरी को मतदान होना है ऐसे मे हर वर्ग अपने मुुद्दों को लेकर वोट करने की बात कर रहा है।
विज्ञापन

रविवार को आवास विकास कॉलोनी में अमर उजाला वोटर अड्डा कार्यक्रम आयोजित हुआ तो कई दवा व्यवसायी व केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं पर खुलकर बात रखी। दवा व्यसाईयों ने कहा कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से दवा दुकानदारों का व्यापार प्रभावित होता है। जेनरिक व स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक दवाओं का साइड इफेक्ट पड़ने की संभावना बनी रहती है। चर्चा में दवा व्यवसायी के अलावा रमेश मिश्र, अलंकार सिंह, अवनीश त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन

बंद हो दवाओं की ऑनलाइन बिक्री
कुछ साल व्यापारियों के लिए अच्छे नहीं रहे। कभी व्यापारी जीएसटी को लेकर सड़कों पर उतरते दिखे तो कभी कोरोना ने उनके व्यापार धंधे को बिल्कुल बंद कर कमर ही तोड़ दी। वहीं ऑनलाइन बिक्री ने दवा व्यवसाईयों को काफी नुकसान पहुंचाया है। छोटे व्यापारी के हितों को ध्यान में रखने वाली सरकार का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन
दुकानों से खत्म हो फार्मासिस्ट की अनिवार्यता
दवा व्यवसाई दुकानों पर पैकेटबंद दवाएं बेचते हैं जिसमें फार्मासिस्ट की कोई जरुरत नहीं होती। फुटकर व होलसेल दुकानों से फार्मासिस्ट की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। जीएसटी एक जटिल प्रक्रिया हो गई है। जीएसटी के सरलीकरण के की व्यवस्था की जाए। प्रत्याशी व्यापारियों की समस्या को समझ सके, हम ऐसे व्यक्ति को चुनाव में वोट देंगे।
संजय गोयल, चेयरमैन-केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन
व्यापारी हित की बात करने वाला हो विधायक
स्वच्छ छवि, कर्मठ, ईमानदार, शिक्षित, स्थानीय प्रत्याशी जो कि व्यापारी हित की बात करने वाला और व्यापारी समस्याओं को विधानसभा में रखने वाला हो। साथ ही जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी वर्गों का समान रूप से ध्यान रखने वाला हो। सत्यनाम प्रजापति, दवा व्यवसायी
सरकारी विभागों की तानाशाही को दूर करना वाला हो विधायक
क्षेत्रीय विधायक का अपने क्षेत्र के व्यापारियों के प्रति एक दृष्टिकोण होना चाहिए। ताकि वह व्यापारियों की लाभ-हानि देख सके। व्यापारियों से संबंधित सरकारी विभागों की तानाशाही को दूर करने में सक्षम और व्यापारियों के दुख दर्द को समझने वाले प्रत्याशी को चुनना प्राथमिकता होगी। मनोज कैशवार, संरक्षक, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन

दवा व्यवसायी को मिले बीमा
कोरोना संक्रमण के समय जब सभी दुकानें बंद थी उस समय भी दवा की दुकानों पर काम किया गया। ऐसे में दवा व्यवसाईयों को सबसे अधिक संक्रमण का खतरा रहा। व्यापारियों को भी स्वास्थ्यकर्मियों की तरह कोविड दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाना चाहिए। अवनीश त्रिपाठी, दवा व्यवसायी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed