{"_id":"57c3255d4f1c1b4a38d507ed","slug":"one-million-players-today-show-stamina","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख खिलाड़ी आज दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख खिलाड़ी आज दिखाएंगे दमखम
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी के अभिनव कार्यक्रम प्रगति के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोमवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली व्यक्तिगत खेल प्रतिस्पर्धा में 86 हजार खिलाड़ी तथा सामूहिक खेल प्रतिस्पर्धा में 1653 टीमों के 19 हजार खिलाड़ी अपने दांव दिखाएंगे। इसमें दौड़, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी व वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं होंगी।
इस खेल के मद्देनजर पूरा गोंडा खेल गांव में तब्दील हो गया है। जिले की 1054 ग्राम पंचायतों में एक साथ होने वाली इस खेल प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए डीएम ने रविवार को सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व खेल प्रतियोगिता के संचालन के लिए तैनात किए गए प्रभारियों के साथ बैठक की और इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने का बीड़ा उठाया है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए डीएम ने एक माह पहले प्रगति कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उस समय डीएम ने इस प्रतियोगिता मेंजिले के 50 हजार खिलाड़ियों को शामिल होने का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन
इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी। लेकिन पंजीकरण की अंतिम तारीख 26 अगस्त तक यह संख्या तय लक्ष्य को पार कर एक लाख के ऊपर पहुंच गई। सोमवार को खेल दिवस के अवसर पर जिले की 1054 ग्राम पंचायतों में एक साथ इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें एकल खेल प्रतियोगिता दौड़ व लंबी कूद में बालक व बालिकाओं को मिलाकर 86678 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।
इसी तरह खो-खो, कबड्डी व वॉलीबाल के लिए 1653 टीमों ने अपना पंजीकरण कराया है। जिसमें 19836 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक गांव में खेल मैदान बनाए गए हैं।
खेलों के दौरान कोई व्यवधान न हो, इसके लिए पूरे जिले को 16 सुपर जोन, 46 जोन व 166 सेक्टरों में बांटा गया है और इसकी देखरेख के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, न्याय पंचायत समन्वयक व खेल शिक्षा के शिक्षकों व अनुदेशकों को लगाया गया है।
सोमवार से शुरू हो रही इस खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए डीएम ने रविवार को जिले भर के ग्राम प्रधानों व खेल प्रतियोगिता के संचालन के लिए तैनात किए गए प्रभारियों के साथ बैठक की और इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
प्रगति कार्यक्रम के तहत खेल दिवस से शुरू हो रही यह खेल प्रतियोगिता चार चरणों में कराई जाएगी। प्रतियोगिता के पहले चरण की शुरुआत ग्राम पंचायत स्तर से 29 अगस्त से होगी, जो दो दिनों तक चलेगी। इसमें सफल होने वाले खिलाड़ी अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर सकेंगे।
प्रतियोगिता का अगला चरण 6, 7 व 8 सितंबर को न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का तीसरा चरण 12 व 13 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर होगा, जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर सफल होने वाले खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चौथा और अंतिम चरण 17, 18, 19 व 20 सितंबर को जिले स्तर पर आयोजित किया गया है।
प्रत्येक चरण में प्रथम आने वाले खिलाड़ियों व टीमों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान, न्याय पंचायत स्तर पर जिस ग्राम पंचायत में प्रतियोगिता हो रही है, वहां के ग्राम प्रधान, ब्लॉक स्तर पर संबंधित ब्लॉक प्रमुख व जिले स्तर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले खेल कार्यक्रम
दिनांक समय खेल
29-08-16 सुबह 9 बजे 100 मी. दौड़ हीट्स/फाइनल जूनियर बालक/बालिका
100 मी दौड़ हीट्स/फाइनल सीनियर बालक/बालिका
सुबह 11 बजे 400 मी. दौड़ हीट्स जूनियर बालक/बालिका
400 मी. दौड़ हीट्स सीनियर बालक/बालिका
दोपहर 1 बजे लंच
दोपहर 2 बजे 1500 मीटर दौड़ फाइनल
30-08-16 सुबह 9 बजे 400 मी. दौड़ फाइनल जूनियर बालक/बालिका
सुबह 10 बजे 400 मी. दौड़ फाइनल सीनियर बालक/बालिका
सुबह 11 बजे लंबी कूद जूनियर बालिका
सुबह 12 बजे लंबी कूद जूनियर बालक
दोपहर 1 बजे लंच
दोपहर 2 बजे लम्ंबी कूद सीनियर बालिका
दोपहर 3 बजे लंबी कूद सीनियर बालक।