फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One million consumers in the dark

अंधेरे में एक लाख उपभोक्ता

Tue, 15 Sep 2015 11:21 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन

मसकनवा विद्युत उपकेंद्र मसकनवा के अंतर्गत बगदर, मसकनवा व गौराचौकी की एक लाख आबादी रात में अघोषित बिजली कटौती के चलते चार दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर है। वर्तमान समय में मसकनवा उपकेंद्र पर विद्युत आपूर्ति रात में बंद है। तीनों फीडरों पर आपूर्ति का समय सुबह 4.30 से 12.30 बजे दोपहर तक है। आपूर्ति समय में भी अघोषित विद्युत कटौती जारी है, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी में बिजली नदारद रहने से लोगों को जागकर हाथ के पंखों के सहारे रात गुजारनी पड़ती है। वहीं, भारी कटौती के चलते बिजली से चलने वाले उद्योग बंदी के कगार पर हैं। इस बारे में जानकारी लेने पर एसडीओ मनकापुर और जेई रामआग्या का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ मिला। पिछले चार दिनों से रात्रिकालीन बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। राजेश वर्मा, सतेंद्र, अशोक, राहुल, राजेंद्र शुक्ला, अमिताभ आदि ने बताया कि अगर रात में बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed