{"_id":"6161d0408ebc3e655f210ad8","slug":"one-lakh-stolen-by-breaking-the-shutter-of-the-medical-store-gonda-news-lko599378111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर एक लाख की चोरी
विज्ञापन
गोंडा। आजाद नगर मोहल्ले में स्थित एक मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर शुक्रवार की देर रात चोरों ने 16 हजार की नकदी समेत एक लाख का सामान पार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी अजय कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय बेचन लाल गुप्ता ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में वह मेडिकल स्टोर चलाते हैं। अजय के मुताबिक रात में वह दुकान में ताला लगाकर अपने घर चले गए थे।
तभी देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और काउंटर में रखी 16 हजार दो सौ रुपये नगदी व कीमती दवाएं लेकर फरार हो गए। अजय ने चोरी गए सामान की कीमत एक लाख रुपये बताई है। शनिवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें दुकान शटर टूटा मिला और काउंटर से नकदी व अन्य सामान चोरी हो चुका था।
चोरी की सूचना पर उपनिरीक्षक राम प्रकाश व दीवान गिरजेश गिरि मौके पहुंचे। जांच के बाद पुलिस वापस लौट गई। अजय ने सवाल उठाए हैं कि इस मार्ग पर पुलिस पूरी रात गश्त करती है।
विज्ञापन
ऐसे में चोरों ने पुलिस गश्त के दौरान शटर तोड़कर सामान पार कर दिया। पुलिस की गस्त को चोरों ने चुनौती दी है। मामले में अजय कुमार गुप्ता ने कोतवाली मनकापुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी विशुनदेव पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। बताया कि जिस जगह मेडिकल स्टोर है, उस रूट पर किस पुलिसकर्मी की रात गश्त में ड्यूटी लगी थी। उससे भी पूछताछ की जाएगी।