{"_id":"68c3181b50af105e4a061104","slug":"one-dengue-patient-found-five-admitted-with-fever-gonda-news-c-100-1-gon1001-143714-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डेंगू का एक मरीज मिला, बुखार से बीमार पांच भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डेंगू का एक मरीज मिला, बुखार से बीमार पांच भर्ती
Fri, 12 Sep 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। बुखार के एक और मरीज की डेंगू जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई है। बुखार से पीड़ित पांच लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को चार फिजीशियन की ओपीडी में 512 मरीजों का उपचार किया गया।
मनकापुर निवासी गंगाराम यादव कई दिन से तेज बुखार से पीड़ित थे। लखनऊ के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को आई उनकी जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 31 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के गांव पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई की है।
वहीं, बृहस्पतिवार को सर्वांगपुर निवासी तपसीराम, मोतीगंज निवासी सीतापति, धानेपुर निवासी शिवनाथ समेत बुखार के पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ईएमओ डॉ. अरिहंत मिश्र ने बताया कि इस समय वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में मच्छरों से बचाव बहुत जरूरी है। तीन दिन से अधिक बुखार आने पर जांच अवश्य कराएं। सामान्य वायरल व डेंगू के बुखार के बहुत मामूली अंतर है। (संवाद)