{"_id":"67952564bc6f8c1a2409f358","slug":"one-bulb-and-one-fan-bill-came-to-rs-96-thousand-gonda-news-c-100-1-slko1028-131542-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एक बल्ब व एक पंखा, बिल आया 96 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एक बल्ब व एक पंखा, बिल आया 96 हजार रुपये
Sat, 25 Jan 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। बिजली उपकेंद्र शुक्लगंज में शनिवार को ओटीएस कैंप लगाया गया। जिसमें बिल संशोधन एवं अधिक बिल के 28 प्रार्थनापत्र आए। अधिकांश मामले गलत मीटर रीडिंग के सामने आए।
कैंप में आदमपुर की सीतापति ने बताया कि घर में सिर्फ एक बल्ब व एक पंखा इस्तेमाल होता है। इसके बावजूद 96,374 रुपये बिल आया है। कलवारन पुरवा के राजू ने बताया कि उनका बिल 42 हजार रुपये आया है। जबकि वह समय से बिल जमा करते हैं। अधिशासी अभियंता रामबोध ने कहा कि मीटर की जांच कराई जाएगी। यदि गलत बिल जुड़ गया है तो उसे सही कराया जाएगा। सिंहपुर के काली राम ने बताया कि दो महीने का बिल 16 हजार रुपये आया है। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सिंहपुर के नंदकिशोर ने बताया कि मीटर जल गया है, लेकिन प्रार्थनापत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। अधिशासी अभियंता ने सभी को समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीओ शेषमणि तिवारी, विकास सिंह, अमित कुमार, महेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
रुपईडीह संवाद के मुताबिक, विद्युत उपकेंद्र आर्यनगर के अंतर्गत कौड़िया बाजार में ओटीएस के तहत 150 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन कर चार लाख 30 हजार रुपये बकाया बिल जमा किया गया। अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार द्विवेदी ने विद्युत बिल जमा नहीं करने वाले दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटकर बिल जमा कराने का निर्देश दिया। (संवाद)