फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   On-site inspections of digital libraries in panchayats will be conducted

Gonda News: पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालयों की होगी स्थलीय जांच

Sun, 23 Aug 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 23 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
On-site inspections of digital libraries in panchayats will be conducted
गोंडा। जिले की 194 चयनित ग्राम पंचायतों में स्थापित डिजिटल पुस्तकालयों (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) की स्थलीय और अभिलेखीय जांच होगी। सीडीओ दयानंद प्रसाद ने नामित जांच अधिकारियों को तीन दिन में स्पष्ट रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण बच्चों और युवाओं को पुस्तकें, ई-बुक्स, डिजिटल लर्निंग सामग्री और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 17 मार्च 2025 को डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने की कवायद शुरू हुई थी। प्रत्येक पुस्तकालय के लिए चार लाख रुपये का प्रावधान किया गया था। इसमें दो लाख रुपये पुस्तकों व डिजिटल लर्निंग सामग्री, 1.30 लाख रुपये आईटी उपकरण और 70 हजार रुपये फर्नीचर के लिए निर्धारित थे। एनबीटी समेत करीब 80 प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदी गई हैं।
विज्ञापन

करीब 7.76 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद विद्यार्थियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिलने की शिकायतों पर शासन के निर्देश पर दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है। सीडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के आठ सितंबर 2025 के आदेश के तहत न्याय पंचायतवार व तकनीकी जांच अधिकारियों की जिम्मेदारी पहले ही तय की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed