फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   On August 15, the pradhan of Sangwa will be honored at the Red Fort

Gonda News: 15 अगस्त को लालकिले पर सम्मानित होंगे संगवा के प्रधान

Mon, 04 Aug 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 04 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
On August 15, the pradhan of Sangwa will be honored at the Red Fort
ग्राम प्रधान अवनीश प्रताप सिंह 
बभनान (गोंडा)। छपिया ब्लॉक के संगवा गांव के प्रधान अवनीश प्रताप सिंह को 15 अगस्त को नई दिल्ली में लालकिले पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इसमें वह पत्नी नीलम सिंह के साथ शामिल होंगे। इसके लिए पंचायतीराज विभाग की ओर से बुलावा भेजा गया है।
विज्ञापन

संगवा ग्राम पंचायत को उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर दो बार मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार मिल चुका है। वर्ष 2023-24 में 15 लाख रुपये मिले थे। इस वर्ष 30 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। गांव का पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र सभी सुविधाओं से लैस हैं। पेड़-पौधे लोगों को आकर्षित करते हैं। यहां पर स्थापित कंंप्यूटर लैब जिले का मॉडल है।
विज्ञापन

प्रधान ने दावा किया कि गांव में दो प्राइमरी स्कूल हैं। यहां बच्चों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। दोनों स्कूलों में बच्चों की संख्या अधिक है। विद्यार्थियों के मिड डे मील खाने के लिए डाइनिंग शेड का निर्माण कराया गया है। साथ ही वाटर कूलर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान का कहना है कि ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने के लिए उन्होंने चार जनरेटर मंगवाए हैं। घरों में छोटे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ग्रामीण सस्ते दर पर जनरेटर ले जाते हैं। एक दिन का किराया 100 रुपये निर्धारित है। इससे होने वाली आय गांव के विकास में खर्च की जाती है। प्रधान ने बताया कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गांव में आरओ प्लांट लगाने की योजना है। भवन निर्माण हो चुका है। जल्द ही अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे। ग्रामीणों को 10 रुपये में 20 लीटर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्रालय की टीम कर चुकी सत्यापन
ग्राम प्रधान अवनीश प्रताप सिंह का कहना है कि 15 अगस्त में आयोजित सम्मान समारोह में आमंत्रण से पूर्व गांव में गृह मंत्रालय की टीम भ्रमण कर चुकी है। एक सप्ताह पहले अधिकारी गांव आए थे। गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी हासिल की। पूरी रिपोर्ट तैयार करके अधिकारी चले गए। इसके बाद उन्हें आमंत्रित किया गया है।

मॉडल गांव है संगवा
डीपीआरओ लालजी दूबे का कहना है कि छपिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत संगवा जिले की मॉडल है। 15 अगस्त पर सम्मान के लिए जिले की केवल एक ही ग्राम पंचायत चुनी गई है। स्वच्छता हो या फिर विकास, हर मामले में संगवा गांव अव्वल है। ग्राम प्रधान ने बेहतर कार्य कराए हैं। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार भी दो बार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed