{"_id":"601c273e8ebc3e4a1561c1b9","slug":"omar-jia-takes-first-place-in-double-trap-gonda-news-lko5631974101","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल ट्रैप में ओमर जिया को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल ट्रैप में ओमर जिया को पहला स्थान
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। नंदिनी नगर सूटिंग रेंज में चल रहे सात दिवसीय 43 वीं स्टेट शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन डबल ट्रैप इवेंट का समापन पदक अलंकरण के साथ हुआ। दो दिन तक चले डबल ट्रैप के जूनियर इवेंट में लखनऊ में ओमर जिया 37 अंक के साथ पहले स्थान पर रहे। कानपुर के नवोदित सिंह 36 अंक के साथ दूसरे तथा लखनऊ के सैयद मोहम्मद अली हमजा 33 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
डबल ट्रैप इंडी विजुअल में कानपुर के नवोदित सिंह 36 के साथ पहले, अलीगढ़ के सौरभ शर्मा 34 के साथ दूसरे तथा संभल के शैलेंद्र सिंह 32 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। डबल ट्रैप एनआर एमक्यूएस में बुलंदशहर के प्रभात कुमार को 34, बरेली के दानिश अहमद को 34 तथा लखनऊ के सैयद तारिक हक़ को 31 अंक मिले।
डबल ट्रैप एनआर वेटरंस में लखीमपुर खीरी के जरनैल सिंह शेरगिल को 31, लखीमपुर खीरी के प्रितेंदर सिंह को 27, लखीमपुर खीरी के ही जीएस सिंह को 26 अंक मिला। डबल ट्रैप आईएसएसएफ में मेरठ के मोहम्मद सलीम अहमद को 42 अंक, मेरठ के मनीष सिंह को 39, मेरठ के ही श्रेय श्रीवास्तव को 36 अंक मिले। विजेता खिलाड़ियों को नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह द्वारा पदक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रभात सिंह, सुधीर यादव, जीएस सिंह, जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।