{"_id":"57546c164f1c1bbf4810a5e8","slug":"officials-will-act-on-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर अफसरों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर अफसरों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
जांच करते डीएम व आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण व विकास कार्यों को मानक के अनुरूप समय से पूरा किया जाए। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले। जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर हो। विकास कार्यों एवं सरकारी योजनाओं में किसी भी तरह की अनियमितता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये निर्देश देवीपाटन मंडल गोंडा के मंडलायुक्त सुधीर दीक्षित ने रविवार को सदर ब्लॉक के लोहिया समग्र ग्राम चौका खुर्द में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए। मंडलायुक्त ने गांव के संपर्क मार्ग की बदहाली पर आक्रोश जताते हुए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को तत्काल सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
गांव में शौचालयों की स्थिति खराब पाए जाने पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण कराकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से शिकायत किया कि गांव का आंगनबाड़ी केंद्र अक्सर बंद रहता है और पोषाहार का वितरण भी नहीं किया जाता है। मंडलायुक्त ने डीपीओ को जांच कर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
गांव में पशुओं का टीकाकरण न होने की शिकायत पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि गांव का भ्रमण कर पशुओं का टीकाकरण कराया जाए। इस दौरान मंडलायुक्त ने ग्रामीणों से स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सोलर लाइट, विधवा, विकलांग, वृद्धा व समाजवादी पेंशन, मनरेगा, कौशल विकास व रोजगार, कृषि व स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी हासिल करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया।
डीआईजी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर नियंत्रण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम प्रीति शुक्ला, सीडीओ रवीश गुप्ता, एसपी राजीव मल्होत्रा, सीएमओ आशुतोष कुमार गुप्ता, एडीएम शिवपूजन आदि मौजूद रहे।