फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Officials did not provide assessment reports of the groups and sent reminders

Gonda News: अधिकारियों ने नहीं दी समूहों की आकलन रिपोर्ट, भेजा रिमाइंडर

Mon, 17 Nov 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Officials did not provide assessment reports of the groups and sent reminders
गोंडा। शासन की प्राथमिकताओं में शामिल आकांक्षी ब्लॉक रुपईडीह में स्वयं सहायता समूहों के नाम पर घोटाले का खुलासा होने के बाद भी जिम्मेदार गंभीर नहीं है। अधिकारियों के निर्देश पर एफआईआर तो दर्ज की गई, लेकिन बीते 15 सितंबर को चारों जिलों के अधिकारियों से तलब करने के बावजूद भी कोई जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में एक बार सभी जिलाधिकारियों को रिमांइडर भेजा गया है।
विज्ञापन

इसी साल बीते 15 सितंबर को भेजे गए पत्र में देवीपाटन मंडल कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील की ओर से गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती के जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया था। इसमें कहा गया कि प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं स्वयं सहायता समूह सदस्यों के माध्यम से लोगों को समुचित लोग से लाभान्वित करने के लिए यह आवश्यक है कि स्वयं सहायता समूह लाभ की स्थिति में काम करें। ऐसे में जिले में क्रियाशील सभी स्वयं सहायता समूहों की संख्या, जिले के लाभ, हानि व निष्क्रिय स्वयं सहायता समूहों की संख्या व निष्क्रिय समूहों की संख्या की सूचना दो दिन में तलब की थी। मगर किसी भी जिले ने यह सूचना नहीं भेजी। ऐसे में देवीपाटन मंडल कमिश्नर की ओर से एक बार फिर अनुस्मारक भेजा गया है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्वत: रोजगार उपायुक्त जेएन राव का कहना है कि सूचना जल्द ही भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article