फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   offices hit raided

कार्यालयों में मारा छापा

Fri, 01 Apr 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 01 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
offices hit raided
जांच करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी खत्म करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सख्त कदम उठाए हैं। डीएम ने शुक्रवार को कर्ई दफ्तरों में छापा मारकर सभी अफसरों व कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि सारे विभाग के अधिकारी व कर्मचारी समय से अपने-अपने दफ्तरों में उपिस्थत रहकर कार्यों का संपादन करें। निरीक्षण के दौरान कार्यालय से नदारद पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम ने तीन टीमें बनाकर कई विभागों में छापेमारी कराई। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।

सीडीओ जयन्त कुमार दीक्षित व परियोजना निदेशक वीरपाल ने बेसिक शिक्षा विभाग, अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह ने सिंचाई विभाग दफ्तर तथा एसडीएम सदर अविनाश कुमार व नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ला ने उपनिदेशक कृषि कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान लगभग सभी विभागों में अफसर व कर्मचारी नदारद मिले।
विज्ञापन


डीएम ने तत्काल अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने व कार्य की लापरवाही को लेकर दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।

बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी को पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले तथा उपस्थिति पंजिका में माह अप्रैल की उपस्थिति व कर्मचारियों का नाम तक नहीं लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग में बजट कलेण्डर भी दुरूस्त नहीं मिला। सिंचाई विभाग के आठ अनुभागों में सभी जगह अभिलेखों का रखरखाव व अव्यवस्था दिखाई दी। इस पर एडीएम ने कार्यालय अध्यक्षों को फटकार लगाते हुए डीएम को रिपोर्ट सौंप दी है। वहीं उपनिदेशक कृषि दफ्तर में भी कई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले।

वहां पर एसडीएम सदर व सिटी मजिस्ट्रेट ने विभागीय अभिलेख, तहसील दिवस रजिस्टर, जनता दर्शन रजिस्टर, शिकायती प्रार्थनापत्रों के निस्तारण की स्थिति, कार्यालय व परिसर की साफ सफाई आदि का मुआयना किया।


जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक कक्ष, जनता दर्शन पटल, ई.गवर्नेन्स सेल का निरीक्षण किया।

डीएम ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित गुप्ता व जनता दर्शन का कार्य देख रहे लिपिक राजेश पाण्डेय से आईजीआरएस समेकित निवारण प्रणाली के संबंध में तथा ई-गवर्नेन्स सेल एवं आईजीआरएस जनसुनवाई  पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की गहन पूछताछ की और निर्देश दिए कि किसी भी पटल पर प्रकरण अनावश्यक लम्बित ने रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed