फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Officers should be busy day and night in flood control: Swatantradev

बाढ़ नियंत्रण में रात-दिन जुटे रहें अफसर : स्वतंत्रदेव

Tue, 09 Jul 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 09 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Officers should be busy day and night in flood control: Swatantradev

विज्ञापन

गोंडा। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सोमवार को एल्गिन-चरसड़ी और भिखारीपुर-सकरौर तटबंध का निरीक्षण किया। अधिकारियों को बाढ़ नियंत्रण के लिए रात-दिन प्रयास करने के निर्देश दिए। कहा कि तटबंध को मजबूत बनाने में किसी तरह की कमी न होने पाए। कहा कि प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण की 338 परियोजनाओं के 250 काम पूरे हो चुके हैं। उन्होंने जिले के दोनों तटबंधों पर अब तक हुए कार्यों पर संतोष जताया।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार सुबह पहले परसपुर विकासखंड के ग्राम चंदापुर-किटौली पहुंचे और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। सरयू नदी के एल्गिन-चरसड़ी तटबंध की सुरक्षा के लिए बनाए गए स्पर को देखा। कहा कि नदी की धारा स्पर की ओर है। ऐसे में कटान न होने पाए, इसके लिए जरूरी काम करते रहें। बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन व सीसीटीवी से तटबंध की निगरानी की जा रही है। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार में किसानों के हित के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने किसानों को सम्मानित कर उनकी समस्याओं को भी जाना। इसके बाद उन्होंने बेलसर ब्लॉक के सोनौली-मोहम्मदपुर अंतर्गत बच्चीमाझा गांव के पास तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी तरह की जनहानि या पशु हानि न होने पाए। इसके लिए पूरी तत्परता से निरंतर प्रयास जारी रखें।
विज्ञापन


इस अवसर पर तरबगंज विधायक प्रेमनारायण पांडेय, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, सीडीओ एम. अरुन्मौली, एडीएम चंद्रशेखर, एसडीएम करनैलगंज भारत भार्गव, आपदा प्रबंधन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता बाढ़ खंड जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक के सुझाव पर कार्रवाई का दिया निर्देश

सोनौली-मोहम्मदपुर के बच्चीमाझा गांव के पास जलशक्ति मंत्री के निरीक्षण के दौरान सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने तटबंध में कटान होने की आशंका जताई। मंत्री ने पहले तो उन्हें संतुष्ट किया कि तटबंध नहीं कटेगा, काफी काम हुआ है। विधायक ने फिर कहा कि नहीं कट जाएगा, एक जगह पर इशारा किया कि यहां दिक्कत है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए कहा। विधायक ने कहा कि ऐली से लोलपुर तक तटबंध बनाने का कार्य नहीं हो सका है, इससे उनके गांव विश्नोहरपुर तक पानी भर जाता है। मंत्री ने कहा कि देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed