फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Officers dumped lakhs of rupees without getting work done

बिना कार्य कराए ही लाखों रुपये डकार गए प्रशासक व ग्राम पंचायत अधिकारी

Sat, 31 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Officers dumped lakhs of rupees without getting work done
गोंडा। ग्राम सभा कलेनिया में हैंडपंप रीबोर, पंचायत भवन निर्माण, स्ट्रीट लाइट, शौचालय निर्माण कार्य बिना किये ही ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रशासक ने मिली भगत करके कार्यदायी संस्था के नाम पर लाखों रुपया भुगतान कर लिया है। ग्राम प्रधान ने मुख्य विकास अधिकारी गोंडा को शिकायत पत्र भेजकर उक्त मामले की जांच करवाकर कार्यवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड मनकापुर क्षेत्र के कलेनिया गांव के ग्राम प्रधान संतोष त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी गोंडा को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि दिनांक 6 मई को हैंडपंप रीबोर के नाम पर रजत कांस्ट्रक्शन फर्म पर 1 लाख 30 हजार व 13 मई को एके कॉन्सट्रक्शन फर्म पर 52 हजार व प्रशासनिक मद के नाम पर 30 हजार भुगतान कर लिया गया।
विज्ञापन

उक्त भुगतान के सापेक्ष ग्राम पंचायत में कोई कार्य नहीं कराया गया। फर्जी तरीके से ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश पांडेय व प्रशासक घनश्याम पांडेय द्वारा मिलीभगत कर भुगतान कर लिया गया। पंचायत भवन निर्माण के लिए 60 हजार का भुगतान भी एके कॉन्स्ट्रक्शन के नाम कर लिया गया है, जबकि पंचायत भवन का निर्माण दूसरी कार्यदायी संस्था कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट के नाम पर दिनांक 30 जुलाई 2020 को एक लाख व 30 सितंबर 2020 को 1 लाख 82 हजार रुपये ह्यूम पाइप खरीद के नाम पर निकाल लिया गया है। ग्राम सभा में एक भी स्ट्रीट लाइट व ह्यूम पाइप नहीं लगा है।

सामुदायिक शौचालय का पूरा भुगतान निकाल लेने के बाद भी अभी तक शौचालय पूर्ण नहीं कराया गया है। इस मामले में ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत में किये गए भ्रष्टाचार की जांच करवा कर नियमानुसार कार्यवाही की मांग की है। प्रभारी बीडीओ/एसडीएम ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच करवाकर कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed