फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Officer Canceled the appointment of four teachers

चार शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त

Thu, 12 Jan 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Officer Canceled the appointment of four teachers
जिले के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी में दो साल पहले हुए चार शिक्षकों की नियुक्ति को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने निरस्त कर दिया है। बीते सितंबर में जेडी की जांच में अवैध तरीके से की गई नियुक्तियों का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी में 2015 में विद्यालय प्रबंध समिति ने चार शिक्षकों की नियुक्ति की थी। ये सभी नियुक्तियां रसूखदार परिवारों की थी और नियमों को ताक पर रखकर शिक्षकों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


इन नियुक्तियों में अपना सिंह, नीतू दूबे, आशीष कुमार व अश्विनी मिश्रा को लाभान्वित किया गया था। नियमों के मुताबिक प्रधानाचार्य या प्रबंधक के पद पर रहते हुए सगे संबंधियों की नियुक्ति नहीं की जा सकती, लेकिन अफसरों ने इन नियुक्तियों में सारे नियम कानूनों को दांव पर लगा दिया और घरों के लोगों को रेवड़ी की तरह नौकरियां बांट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसूख का असर ऐसा था कि नियुक्ति मिलने के बाद इन शिक्षकों को स्कूल भी नहीं आना पड़ता था। सितंबर 2016 में जब देवी पाटन मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयराज ने गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया तो नीतू दूबे व अल्पना सिंह गैरहाजिर मिलीं।

इस पर जब जेडी ने इनके अभिलेखों की पड़ताल की तो पता चला कि इन सभी की नियुक्ति गलत तरीके से कर दी गई है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इन चारों शिक्षकों को निलंबित कर दिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी।


दरअसल, इन नियुक्तियों के लिए विद्यालय प्रबंध समिति को मंडलीय समिति से अनुमोदन लेना होता है, लेकिन विद्यालय प्रबंध समिति ने मंडलीय समिति को भी दरकिनार कर दिया और बिना अनुमोदन के ही नियुक्तियां कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed