फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nursing girl expelled from home while pregnant

नर्सिंग छात्रा से झांसा देकर किया विवाह, गर्भवती होने पर घर से निकाला

Sat, 06 Feb 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Nursing girl expelled from home while pregnant
गोंडा। शहर एक नर्सिंग कॉलेज की दलित छात्रा को झांसा देकर पहले विवाह कर लिया। अब युवती गर्भवती हो गई तो उसे घर से निकाल दिया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने विकास कुमार पांडेय के खिलाफ मारपीट, धमकी व प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद की रहने वाली एक दलित युवती गोंडा के एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा है। युवती ने महिला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि कोतवाली नगर क्षेत्र के तेंदुवा भगत गांव का रहने वाला विकास कुमार पांडेय भी उसके साथ नर्सिंग का छात्र है।
विज्ञापन

एक ही कॉलेज में होने के कारण उसकी विकास से पहले दोस्ती हुई और फिर दोनो ने एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला लिया। इसके बाद मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद कोर्ट मैरिज भी किया। दोनों पति-पत्नी का धर्म निभाते हुए गोंडा के आसरा आवास में साथ-साथ रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा का आरोप है कि पहले सब कुछ ठीकठाक रहा। मगर जब वह गर्भवती हो गई तो विकास के परिवार वालों ने विकास की दूसरी जगह शादी तय करना शुरू कर दिया। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो वह विकास के घर तेंदुआ भगत गई। वहां विकास के घर वालों ने जातिगत आधार पर उसे बहू मामने से इनकार करते हुए घर से निकाल दिया।

छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने विकास कुमार पांडेय के खिलाफ मारपीट, धमकी व प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की है। महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव ने बताया कि मामले में छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दर्ज मुकदमें में एससीएसटी एक्ट की धारा की बढ़ोत्तरी के लिए अभियोजन अधिकारी की राय मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed