फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Number of dengue patients reaches 369 with nine new cases

Gonda News: नौ नए केस के साथ 369 पहुंची डेंगू मरीजों की संख्या

Tue, 21 Nov 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 21 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Number of dengue patients reaches 369 with nine new cases
गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज। 
गोंडा। जिले में संक्रामक रोगों ने पिछले कई सालों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। ठंड बढ़ने के बावजूद भी डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को नौ नए केस के साथ डेंगू संक्रमितों की संख्या 369 पहुंच गई है। पिछले साल डेंगू के 188 केस मिले थे। जबकि स्क्रब टाइफस के केस पिछले साल की तुलना में 17 गुना अधिक हो गए हैं। वर्ष 2022 में स्क्रब टाइफस के मात्र चार केस थे जो इस बार 70 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सोमवार को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में बुखार, जुकाम व पेट दर्द के 934 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं, अन्य बीमारी से मरीजों की संख्या 284 रही। अस्पताल के डेंगू वार्ड में छह मरीज भर्ती होकर उपचार करवा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि कई मरीज ऐसे भी आ रहे हैं, जिनका डेंगू पॉजिटिव न आने के बावजूद प्लेटलेट्स बहुत कम हो जा रहा है। इसलिए बुखार से पीड़ित सभी मरीजों की जांच करवाकर ही उपचार शुरू किया जाता है।
विज्ञापन

सफाई व छिड़काव न होने से बढ़ी समस्या -
संक्रामक बीमारी फैलने का सबसे बड़ा कारण गंदगी व मच्छर होते हैं। नगर पालिका व ग्राम पंचायतों की ओर से सफाई व छिड़काव की व्यवस्था उचित ढंग से न होने के कारण बीमारी बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग का काम बीमार होने के बाद होता है। डेंगू पॉजिटिव आने पर विभाग की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एचडी अग्रवाल, एडी हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed