{"_id":"67ed7ade0580e919a908fa6d","slug":"now-women-are-busy-earning-from-fruits-gonda-news-c-100-1-slko1026-135117-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अब फलाहार से कमाई में जुटीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अब फलाहार से कमाई में जुटीं महिलाएं
Wed, 02 Apr 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नवरात्र में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं फलाहार बनाकर भी कमाई कर रही हैं। इनके तैयार उत्पाद शॉपिंग मॉल में बिक रहे हैं। इससे समूह की 30 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को अरगा ब्रांड के तहत विभिन्न माध्यमों से बेचा जा रहा है।
दो फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेजॉन से अरगा ब्रांड का एमओयू किया था, जिससे इसकी डिजिटल मार्केटिंग शुरू हुई। अरगा ब्रांड के उत्पादों की मांग देश के कोने-कोने से होने लगी। आटा, विभिन्न प्रकार के अचार, आंवला जूस आदि आंध्र प्रदेश, दिल्ली, नोएडा, लखनऊ आदि स्थानों पर बेचे जा रहे हैं।
डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि नवरात्र के पर्व पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा, मूंगफली जैसे उत्पाद शॉपिंग मॉल के काउंटर से बिक्री किए जा रहे हैं। जिला मिशन प्रबंधक अंशुमान तिवारी ने बताया कि उर्मिला स्वयं सहायता समूह, जय दुर्गा स्वयं सहायता समूह, ललिता स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाएं फलाहार बनाकर बेच रही हैं। इससे उनकी अच्छी कमाई हो रही है।