{"_id":"6650c8dd458df906d705cacd","slug":"now-the-department-will-go-to-farmers-homes-and-buy-wheat-gonda-news-c-100-1-gon1001-117565-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अब किसानों के घर जाकर गेहूं खरीदेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अब किसानों के घर जाकर गेहूं खरीदेगा विभाग
Fri, 24 May 2024 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 May 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। गेहूं का बाजार भाव एमएसपी से अधिक होने के कारण इस बार सरकारी खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। शासन का दबाव बढ़ने पर अब मोबाइल क्रय केंद्र की शुरुआत की गई है। जिसमें एक फोन करने पर किसान के घर पहुंचकर गेहूं की खरीद की जाएगी। विभाग अब किसानों के घर जाकर गेहूं खरीदेगा।
जिले में 116 क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद शुरू की गई। किसानों की संख्या के आधार पर 98 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया। गांवों में कटाई खत्म होने के बावजूद अभी तक मात्र 8580 एमटी गेहूं ही खरीदा जा सका। जो कि लक्ष्य के सापेक्ष नौ प्रतिशत से भी कम है। किसान एमएसपी से अधिक भाव पाकर बाजार में अपनी उपज बेच रहे हैं।
किसान गिरधारी ने बताया कि एमएसपी का रेट 2275 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि खुले बाजार में 2300 रुपये क्विंटल तक गेहूं बिक रहा है। ऐसे में कौन सरकारी प्रक्रियाओं में फंसेगा। भुगतान में भी लेटलतीफी होती है।
विज्ञापन
खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि किसानों का गेहूं उनके घर से खरीदने का निर्देश दिया गया है। क्रय केंद्र प्रभारी क्षेत्र के किसानों से संपर्क कर रहे हैं। यदि कोई किसान गेहूं बेचना चाहता है तो वह अपने क्रय केंद्र प्रभारी, ग्राम प्रधान व कोटेदार को फोन कर सकता है। केंद्र पर सूचना मिलने के बाद संबंधित किसान के घर मोबाइल टीम पहुंचकर उसकी उपज खरीदेगी। खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के पंजीकृत खाते में भुगतान कर दिया जाएगा।