फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now MEMU trains will run instead of passenger

अब पैजेंसर की जगह दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें

Mon, 03 Oct 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Now MEMU trains will run instead of passenger
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन गोंडा से लखनऊ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर इनकी जगह पर जल्द ही मेमू ट्रेन का संचालन शुरू करेगा। इसकी कार्ययोजना को तैयार कर नोएडा से मेमू ट्रेन की रैक मंगाने का प्रस्ताव भी गया है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस रूट पर मेमू ट्रेन का संचालन पुराने मालगोदाम व रानी बाजार स्थित नए प्लेटफार्म नंबर सात व आठ से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बीते दो दशक से शहर से जुड़े दैनिक रेल यात्री पैसेंजर ट्रेनों के संचालन से जुड़ी परेशानी खत्म कराने के लिए मेमू ट्रेनों के संचालन की मांग कर रहे हैं। मेमू ट्रेन के संचालन की शुरू हुई कार्ययोजना का फायदा गोंडा से लखनऊ रूट से जुड़े हजारों दैनिक यात्रियों को मिलेगा। कोरोना काल के दौरान ढाई साल पहले 20 मार्च 2020 से गोंडा से लखनऊ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन

इनका संचालन पुन: शुरू किए जाने की मांग विभिन्न संगठनों के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय परामर्शदात्री सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने भी महाप्रबंधक से मांग की थी। इसके बावजूद इस रूट पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अभी तक शुरू नही हो पाया है। पैसेंजर ट्रेनों का संचालन न हो पाने के कारण ही गोंडा जनपद के साथ ही आस पास के छोटे स्टेशनों तक पहुंचने में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्रियों की इसी परेशानी को दूर कराने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अब पैसेंजर ट्रेन के स्थान पर मेमू ट्रेन चलाने के लिए रोड मैप तैयार किया है। इसके तहत मेमू ट्रेन का संचालन पुराने मालगोदाम व रानी बाजार स्थित नवनिर्मित प्लेटफार्म नंबर सात व आठ से किए जाने की तैयारी है।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के अपर मंडल रेल प्रबंधक शिशिर सोमवंशी ने बताया कि इसके लिए नोएडा से मेमू ट्रेन के कई रैक मंगाने का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। पुराने माल गोदाम व रानी बाजार में स्थित नवनिर्मित प्लेटफार्म नंबर सात व आठ से मेमू ट्रेन का संचालन शुरू होने से इसे दूसरे वैकल्पिक स्टेशन का दर्जा मिलने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed