{"_id":"5f550e9b8ebc3e6a0645010d","slug":"now-dl-slot-will-also-be-available-on-saturday-gonda-news-lko538811180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शनिवार को भी मिलेगा डीएल का स्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शनिवार को भी मिलेगा डीएल का स्लाट
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार और रविवार दो दिनों का लॉकडाउन पूर्व में किया गया था। लेकिन उसका कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है, उल्टे ही सोमवार के दिन सड़कों पर अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। इसे देखते हुए और छोटे और मझोले व्यापारियों की आमदनी पर पड़ रहे असर को देखकर शनिवार का लॉकडाउन हटा दिया गया है। अब सरकारी दफ्तरों में भी इसका पालन शुरू हो गया है।
परिवहन विभाग में अब तक केवल शुक्रवार तक ही सभी काम होते थे। सबसे बड़ी परेशानी लाइसेंस के आवेदकों को झेलनी पड़ती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि आम लोगों के लिए भी शनिवार का लाइसेंस का स्लॉट खोल दिया गया है। जिससे काफी हद तक लोगों को राहत मिलेगी।
बता दें कि जिले में इस समय कुल पांच हजार से अधिक लोगों के आवेदन पेंडिंग चल रहा है। शनिवार का स्लॉट खुलने के बाद लोगों को सहूलियत मिलेगी। एआरटीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्लॉट की बुकिंग आनलाइन होती है इसलिए ये पूरा काम विभाग को देखना होता है। सारी मॉनीटरिंग लखनऊ से होती है।