फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now dialysis facility will be provided free in district hospital

अब जिला अस्पताल में निशुल्क मिलेगी डायलिसिस की सुविधा

Wed, 11 Sep 2019 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
Now dialysis facility will be provided free in district hospital
गोंडा के जिला अस्पताल में नि:शुल्क डायलेसिस सेवा का शुभारंभ करते सदर विधायक प्रतीकभूषण शरण सिंह ? - फोटो : GONDA
गोंडा। डायलिसिस जैसी मंहगी स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने के लिए अब लोगों को लखनऊ या प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डायलिसिस जैसी महंगी सुविधा का प्रबंध जिला अस्पताल में कर दिया गया है। बुधवार को डायलिसिस यूनिट का सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह तथा डीएम डॉ. नितिन बंसल ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

हीमो डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन करने के बाद विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को बेहतर और महंगी स्वास्थ्य सेवाएं उनके जनपद में उपलब्ध कराई जा रही है। अब जिले के लोगों को बाहर मंहगे खर्च पर डायलिसिस नहीं कराना पड़ेगा, बल्कि जिला अस्पताल में ही मात्र एक रुपये के पर्चे पर इस सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक मरीज को एक बार डायलिसिस कराने में औसतन दो हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। महीने में डायलिसिस कराने में लगभग 25 हजार रुपये का खर्चा एक मरीज के ऊपर आता है। परंतु यह सुविधा अब अपने जिले में ही मात्र एक रुपये के खर्च पर उच्च स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित हीमो डायलिसिस यूनिट में मिलेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि करोड़ों की लागत से बने तथा उच्च तकीनीकों और सुविधाओं से लैस हीमो डायलिसिस यूनिट में प्रतिदिन में तीस मरीजों का डायलिसिसि किया जा सकता है। महीने में 780 मरीजों का डायलिसिस किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि रविवार के दिन डायलिसिस यूनिट बंद रहेगी, शेष सभी दिनों में यूनिट चालू रहेगी। यूनिट में डायलिसिस के लिए बु़द्ध सागर पुरवा धानेपुर से आए पहले मरीज अरविंद शुक्ल ने बताया कि वह पिछले एक साल से प्राइवेट अस्पताल में दो-दो हजार रुपये देकर हर तीसरे दिन डायलिसिस करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार परसा तिवारी निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह पिछले चार साल से लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में डायलिसिस करा रहे हैं। परंतु अब खुशी व्यक्त करते हुए इन दोनों मरीजों ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है कि अब उन्हें बिना खर्च के जिला अस्पताल में ही डायलिसिस की सुविधा मिल जाएगी। यूनिट के संचालन के बारे में सीएओ डा मधु गैरोला ने बताया कि यूनिट में एक एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती की गई है तथा यूनिट का संचालन प्राइवेट एजेंसी द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही यूनिट मैनेजर व अन्य सहयोगी स्टाफ सभी कार्य दिवसों में तैनात रहेंगे। उद्घाटन अवसर पर सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, सीएमएस पुरूष अस्पताल डॉ. अरूण लाल, यूनिट के सीईओ ब्रिगेडियर आरबी सिंह, डॉ. जीके सिंह, डॉ. समीर गुप्ता, डीपीएम अमरनाथ, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह तथा अन्य संभ्रांतजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed