{"_id":"a1232cf91eb9d9564720c5f593d336e6","slug":"now-counting-on-the-eyes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मतगणना पर टिकीं निगाहें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मतगणना पर टिकीं निगाहें
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में ताल ठोंकने वाले उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला एक नवंबर को होगा। जिले के जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। गुरुवार के आखिरी चरण का मतदान हो जाने के बाद अब लोगों की निगाहें एक नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिक गई है।
जिले के जिला पंचायत सदस्य पद व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए ताल ठोंकने वाले उम्मीदवारों की मतगणना के करीब आने से धड़कनें बढ़ गई हैं।
अब वे अपनी जीत पक्की करने के लिए वोटर देवता के बाद अब ऊपर वाले से विनती करने में लग गए हैं। उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला एक नंवबर को मतगणना के बाद होना शुरू हो जाएगा।
जिला प्रशासन ने मतगणना स्थलों को तय कर दिया है। ब्लॉकवार बने स्ट्रांग रूम स्थल पर ही मतगणना की जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
मतगणना के लिए मतगणना कर्मचारियों को ट्रेनिंग देकर तैयार किया जा रहा है। हर मतगणना केंद्र पर न्याय पंचायत वार दो-दो टेबल लगाई जा रही हैं, ताकि मतगणना में आसानी हो। मतगणना सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर किये जाने से हर ओर अब लोगों की निगाहें मतगणना पर टिकी गई हैं।