{"_id":"6a1f284a175898453b0d9388","slug":"now-complaints-will-be-heard-at-nyaya-panchayat-level-gonda-news-c-100-1-gon1041-159565-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अब न्याय पंचायत स्तर पर सुनी जाएंगी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अब न्याय पंचायत स्तर पर सुनी जाएंगी शिकायतें
Wed, 03 Jun 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
मनकापुर। भाजपा विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि लोगों की समस्याएं अब न्याय पंचायत स्तर पर सुनी जाएंगी। वह मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का निस्तारण कर रहे थे।
समूह सखी सरिता पांडेय ने मसालों की आपूर्ति सरकारी संस्थानों में कराने की मांग की। सरोज चौहान ने राशन की उठान का भाड़ा व मानदेय न मिलने की शिकायत की। मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने भुगतान का आश्वासन दिया। रमाशंकर सिंह सहित अन्य ग्राम प्रशासकों ने सफाई कर्मियों के गांव में न आने की समस्या रखी। 20 शिकायतों में से पांच का मौके पर निपटारा कर दिया गया।
शेष के निपटारे के लिए निर्देश दिए गए। विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि यूपी सिंह व ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी ने भी शिकायतें सुनीं। संचालन उमेश यादव ने किया। इस मौके पर बाबूलाल शास्त्री, जनार्दन तिवारी, वेद प्रकाश दुबे, बीडीओ गौरीशा श्रीवास्तव, एपीओ अमित राव, मोहम्मद आजम खान, गणेश प्रताप सिंह, प्रमोद चंचल, कृष्ण कुमार दुबे, अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।