फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now book vaccination slot sitting at home

Gonda News: अब घर बैठे बुक कीजिए टीकाकरण का स्लॉट

Tue, 05 Mar 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 05 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Now book vaccination slot sitting at home
गोंडा। बच्चों और गर्भवतियों को लगने वाले नियमित टीकों का ब्योरा अब ऑनलाइन दर्ज होगा। इससे घर बैठे स्लॉट बुक किया जा सकेगा और टीके की अगली तारीख भी ऑनलाइन पता चल जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए यूविन पोर्टल बनाकर कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक यह कार्य मैनुअल तरीके से हो रहा था।
गर्भवती और बच्चों को बीमारियों से बचाने को नियमित टीकाकरण किया जाता है। टीकाकरण से छूटे बच्चों के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है।
टीकाकरण का विवरण विभाग की ओर से मिलने वाली बुकलेट में दर्ज किया जाता है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि टीकाकरण का सारा डाटा अब यूविन पोर्टल पर दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

इससे महिला और बच्चों का डाटा सुरक्षित रखा जा सकेगा। पोर्टल पर कैसे कार्य होना है, विवरण कैसे दर्ज किया जाएगा। इसका प्रशिक्षण स्वास्थ्यकर्मियों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ब्लॉकों के कर्मियों को मिला प्रशिक्षण :
पहले चरण में जिले के नौ ब्लॉकों के स्वास्थ्यकर्मियों को मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया। सीएमओ कार्यालय सभागार में बेलसर, बभनजोत, करनैलगंज, हलधरमऊ, इटियाथोक, कटरा बाजार, मनकापुर, छपिया, मुजेहना के सीएचसी अधीक्षक, डाटा इंट्री ऑपरेटर, बीपीएम व बीसीपीएम के अलावा डीसीपीएम को प्रशिक्षण दिया गया। बतौर प्रशिक्षक एआरओ अरुण कुमार, मनोज पांडेय, राजेश सिंह, डॉ. अमित भारती, डॉ. विनय डांगे, पंकज तिवारी, अरविंद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed