फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Notices to 25 teachers

25 अध्यापकों को नोटिस

Mon, 18 Apr 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 18 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Notices to 25 teachers
अधिसूचना जारी किए बगैर अनुबंध अध्यापकों को रेगुलर करने का मामला सामने आने पर विभाग में हड़कंप है।
 डीएम के निर्देश पर बीते दिनों परिषदीय विद्यालयों में की गई छापेमारी में गैरहाजिर मिलने वाले  शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने सोमवार को 25 शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही इन शिक्षकों का एक दिन का वेतन भी काटा गया है।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की हकीकत जानने के लिए डीएम आशुतोष निरंजन ने बीते दिनों जिले के स्कूलों का निरीक्षण कराया था। बीएसए की टीम ने चार दिन तक करीब 60 स्कूलों में छापेमारी की थी, जिसमें 19 शिक्षक बिना किसी सूचना के विद्यालय से नदारद मिले थे, जबकि 6 स्कूलों में मध्याह्न भोजन ठप मिला था। डीएम ने इन शिक्षकों के खिलाफ बीएसए को कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने सोमवार को बताया कि इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा के  सहायक अध्यापक सूरज सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलैना के गिरीशचंद्र यादव, वजीरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय संत आश्रम के स्वामी प्रसाद पांडेय, प्राथमिक विद्यालय चाईपुरवा की किरन मौर्य, महादेवा के नरेंद्र कुमार, परसपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदापुर की शिक्षिका किरन सिंह को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह झंझरी शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोसियाना की नीतू त्रिपाठी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटपुरवा तरहर की सुनीता, प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा द्वितीय की उर्मिला पांडेय, छपिया शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चारू प्रथम की शिक्षिका राजिया उस्मानी, मुजेहना शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लखनीपुर की स्वीटी गुप्ता, धुसवा के विमल कुमार, रीता सिंह व भावना श्रीवास्तव व प्राथमिक विद्यालय मेई दूबे के सहायक अध्यापक परसुराम वर्मा व दिव्या यादव को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।



वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय होलिया, ब्रम्हचारीपुरवा, परसपुर के प्राथमिक विद्यालय त्योरासी प्रथम व द्वितीय, चंदापुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय त्योरासी, झंझरी के प्राथमिक विद्यालय केशवपुर पहडवा, भटपुरवा प्रथम, छपिया के प्राथमिक विद्यालय नरैचा प्रथम व प्राथमिक विद्यालय वीरपुर में मध्याह्न भोजन न बनने पर यहां तैनात अध्यापकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed