फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Notice to three lawyers for commenting against the union

Gonda News: संघ के विरुद्ध टिप्पणी पर तीन वकीलों को नोटिस

Mon, 10 Mar 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 10 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Notice to three lawyers for commenting against the union
गोंडा। अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के विरोध में जुलूस, प्रदर्शन व आंदोलन के दौरान संघ के खिलाफ नारेबाजी के मामले में सिविल बार एसोसिएशन ने तीन वकीलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन्हें 15 दिन में अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को सर्वसम्मति से निर्णय के आधार पर सदस्य योगेश पांडेय, सर्वेंद्र सिंह और सुरेंद्र नाथ मिश्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र व महामंत्री मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि 15 दिन में नोटिस का समुचित जवाब न मिलने पर अधिवक्ता पंजीयन निरस्त करने के लिए बार कौंसिल ऑफ उ.प्र. को पत्र भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed