{"_id":"69e7b8876542fb037c09b428","slug":"notice-to-sdo-and-five-junior-engineers-on-negligence-gonda-news-c-100-1-gon1003-156766-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लापरवाही पर एसडीओ व पांच अवर अभियंताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लापरवाही पर एसडीओ व पांच अवर अभियंताओं को नोटिस
Tue, 21 Apr 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। विद्युत विभाग में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की गई है। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता ने खरगूपुर उपखंड के एसडीओ सहित पांच अवर अभियंताओं (जेई) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी अधिकारियों से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि उपखंड अधिकारी पंकज राठौर के साथ अवर अभियंता अनिरुद्ध सिंह, विपिन कुमार वर्मा, डीआर सिंह, अंकुर प्रसाद सिंह और ज्ञानेंद्र कुमार चौहान को नोटिस जारी किया गया है।
जांच में सामने आया कि जोनल कंट्रोल रूम से आने वाली शिकायतों का समय पर जवाब नहीं दिया जा रहा था और उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने में भी लापरवाही की जा रही थी। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम पर आने वाली हर कॉल किसी उपभोक्ता की समस्या से जुड़ी होती है। समयबद्ध समाधान अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। खरगूपुर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से संबंधित अद्यतन जानकारी का अभाव भी पाया गया, जिसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन माना गया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।