फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Notice to 16 ADOs including DPRO

डीपीआरओ सहित 16 एडीओ को कारण बताओ नोटिस

Sat, 06 Feb 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Notice to 16 ADOs including DPRO
गोंडा। डीएम मार्कंडेय शाही ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लंबित जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र तथा कुटुंब रजिस्टर की नकल समय से ना जारी करने वाले सभी 16 विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी गोंडा को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में महीनों से जन्म प्रमाण पत्र के 747, मृत्यु प्रमाण पत्र के 434 तथा कुटुंब रजिस्टर की नकल के 98 आवेदन सहित 1279 आवेदन सहायक विकास अधिकारियों के स्तर पर लंबित हैं। निर्देश के बावजूद अधिकारियों द्वारा आवेदनों का निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों का संज्ञान लेते हुए सभी विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारियों व शिथिल पर्यवेक्षण पर डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही 3 दिन में निस्तारण ना हो जाने की दशा में विभागीय कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र तथा कुटुंब रजिस्टर के विकासखंड छपिया में 257, रूपईडीह में 219, मनकापुर में 163, झंझरी में 121, बभनजोत में 118, कर्नलगंज में 84, वजीरगंज में 65, हलधरमऊ में 43, बेलसर में 37, मुजेहना में 32, इटियाथोक में 29, पंडरी कृपाल में 27, परसपुर में 16, नवाबगंज में 12 तथा कटरा बाजार बाजार में 07 आवेदन सहित 1279 आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed