फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   notice sent to the 21 school operators

21 स्कूल संचालकों से जवाब तलब

Thu, 20 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Thu, 20 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
notice sent to the 21 school operators
शुक्रवार को बीना क्षेत्र के कोहरौल स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीएमएस की बीना इकाई की तरफ से समरसता दिवस पर विद्यार्थियों में वितरित की गई खाद्य सामग्री।
उतरौला के 21 स्कूल संचालकों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। इन स्कूल संचालकों से जवाब तलब किया गया है। 26 अक्तूबर तक संतोषजनक जवाब न देने पर संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन


बीएसए रमेश यादव ने गुरुवार को बताया कि शिक्षा क्षेत्र उतरौला में कक्षा एक से पांच व आठ तक के 21 मांटेसरी स्कूल बिना मान्यता के संचालित पाए गए हैं।

कक्षा एक से पांच तक अजीमुल्ला मेमोरियल स्कूल बरमभारी, नेशनल कान्वेंट पब्लिक स्कूल, नाजामा हुसैन खान मेेमोरियल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन पेहर, फातिमा पब्लिक स्कूल सकड़रिया, सरदार पटेल पब्लिक स्कूल तेतारपुर, पैराडाइज पब्लिक स्कूल तेतारपुर, सीएस आइडियल पब्लिक स्कूल सिकरा पाठक, अलहबीब पब्लिक स्कूल फत्तेपुर, माडर्न पब्लिक स्कूल, एम आलम मांटेसरी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर मटियरिया कर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर महुवाधनी व एजीएम एकेडमी हरनीडिहवा बानीजोत, कक्षा एक से आठ तक के ग्रीन इंग्लिश मीडियम स्कूल ऑफ इंडिया मानापार बहेरिया, किशुन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरगंज ग्रंट, मदरसा अब्दुर्रहमान दारुल उलूम, रामदुलारी स्मारक शिक्षण संस्थान, एम ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, माडर्न चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बजरमुंडा, ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल पिपराराम और बीपीएस आर एकेडमी उतरौला ग्रामीण के संचालकों को 26 अक्तूबर तक मान्यता के सभी अभिलेख बीएसए दफ्तर में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


निर्धारित समय में अभिलेख नहीं देने वाले स्कूलों का संचालन बंद कराकर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बीईओ उतरौला को निर्देश दिया गया है कि इन स्कूल संचालकों को तत्काल नोटिस उपलब्ध कराएं जिससे अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed