फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Non-willful murder case against two doctors

दाे चिकित्सकों पर गैर इरादतन हत्या का केस

Sat, 03 Aug 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Non-willful murder case against two doctors
गोंडा। शहर के एससीपीएम हॉस्पिटल में एक प्रसूता सविता मिश्रा का गलत ऑपरेशन करने से अधिक रक्तस्राव हो जाने से उसकी मौत हो जाने के मामले में डॉ. ओएन पांडेय व डॉ. सोनम मित्तल के खिलाफ एसपी के निर्देश पर नगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत मेडिकल एक्ट की गई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम गुलहरिया हीमाजोत निवासी चन्द्रभान मिश्रा ने अपने बहू सविता मिश्रा को डिलेवरी के लिए 21 जुलाई की शाम को शहर के एससीपीएम (सतीश चंद्र पांडेय मेमोरियल) हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इस बारे में चन्द्रभान मिश्र ने नगर कोतवाली व एसपी को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहू को इससे पहले कोई दिक्कत नहीं थी वह पूर्ण स्वस्थ थी और उसके शरीर के सभी आंतरिक अंग सहीं थे। प्रसूता के ससुर चन्द्र भान एससीपीएम के चिकित्सक डॉ.ओएन पाण्डेय व डॉ. सोनम मित्तल ने सविता का चेकअप कर ऑपरेशन करने की बात कहकर उसे आपरेशन कक्ष में ले जाकर ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद सविता को तेज रक्तस्राव होने लगा।
विज्ञापन

दो घण्टे तक अस्पताल का कोई चिकित्सक व कर्मी उसे देखने तक नहीं आया। खून न रुकने पर दोनो डॉक्टर उसे 12 बजे रात में फिर ओटी में ले गये और बाहर आकर उनके पुत्र सुधाकर से एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिया। चिकित्सकों ने बिना पूछे सविता की बच्चेदानी को निकाल दिया और फिर उसे मरणासन्न अवस्था में आईसीयू में रख दिया। कई बार पूछने पर बताया कि ऑपरेशन के दौरान बच्चेदानी को रक्त प्रवाहित करने वाली नली कट गई है, इस वजह से बच्चेदानी को निकालना पड़ा। दूसरे दिन 22 जुलाई को फिर जांच हुई तो पता चला कि लीवर, किडनी आदि डैमेज हो गया है और खून दो यूनिट बचा। चिकित्सकों ने सविता को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के चिकित्सकों ने जांच कर बताया कि गलत ढंग व लापरवाही से ऑपरेशन करने पर महिला के बच्चेदानी की नस कट जाने से समस्या पैदा हुई। आखिरकार लखनऊ में इलाज के दौरान 29 जुलाई को सविता ने दम तोड़ दिया। इस मामले में जन संवाद मंच आदि संगठनों ने अस्पताल के चिकित्सकों की ओर से की गई लापरवाही व गलत ऑपरेशन से महिला की जान जाने के मामले को लेकर चिकित्सकों पर कार्रवाई की भी मांग की थी। वहीं इस मामले को एसपी आरके नय्यर ने गंभीरता से लेकर नगर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसमें नगर पुलिस ने शनिवार को एससीपीएम के डॉ. ओएन पांडेय व डॉ. सोनम मित्तल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बारे में नगर कोतवाल आलोक राव का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

एससीपीएम के चिकित्सक बोले आरोप गलत है
गलत ऑपरेशन से महिला की मौत हो जाने के मामले में डॉ.ओएन पांडेय ने आरोपों को गलत करार दिया है। उनका तर्क था कि उन्होंने ऑपरेशन करने की जो गाइडलाइन है मैंने उसे पूरी तरह से फालो किया है। मैंने सभी जांचें करायी हैं उसकी रिपोर्ट तैयार की है। अब जिस व्यक्ति के घर के मरीज की मौत हो जाती है उसमें नाराजगी होती ही है। लेकिन किसी के आरोप लगाने से बात सही नहीं मानी जा सकती इसकी मेडिकल टीम से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed