{"_id":"63ed2d482d01d6ccfc0f7e14","slug":"non-bailable-warrant-issued-against-treasury-worker-gonda-news-c-13-1-90026-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: कोषागार कर्मी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: कोषागार कर्मी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
Thu, 16 Feb 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। महिला होमगार्ड का यौन उत्पीड़न करने के मामले में न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। आरोपित कोषागार कर्मी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
महिला होमगार्ड ने बताया कि उसकी तैनाती कलेक्ट्रेट में थी। कोषागार कार्यालय में लेखाकार के पद पर तैनात सुनील कुमार से उसका मिलना जुलना हुआ। वह अपने पति से पीड़ित थी। ऐसे में हमदर्दी दिखाकर सुनील ने शादी करने के बहाने दो साल तक यौन उत्पीड़न किया। बाद में पता चला कि सुनील शादीशुदा है और उनके दो बच्चे हैं। महिला होमगार्ड ने उसके विरुद्ध वर्ष 2020 में थाना देहात में केस दर्ज कराया था।
अधिवक्ता गयास अहमद खां ने बताया कि मामले में एसीजेएम ने अब लेखाकार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।