फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nomination for the post of District Panchayat President today

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज, तैयारियां पूरी

Fri, 25 Jun 2021 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Nomination for the post of District Panchayat President today
गोंडा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार 26 जून को नामांकन दाखिल किया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

नामांकन दाखिले के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार के साथ एक प्रस्तावक तथा एक समर्थक का आना अनिवार्य होगा।
उम्मीदवार को स्वयं का फोटोयुक्त पहचान पत्र तथा जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र की छाया प्रति नामांकन पत्र के साथ लगाना होगा तथा प्रस्तावक व समर्थक का जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड की छाया प्रति भी लगाना अनिवार्य है तथा मूल प्रमाणपत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को ही नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जांच के समय के उम्मीदवार को समस्त अभिलेखों को विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के संबंध में जारी प्रमाणपत्र को मूल रूप में प्रस्तुत करना होगा। ज्ञातव्य है कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन हेतु मुख्य विकास अधिकारी तथा उपनिदेशक कृषि को एआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed