{"_id":"6929e189a458c4189101571b","slug":"no-pressure-on-personnel-for-sir-minister-in-charge-gonda-news-c-100-1-slko1026-147939-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर के लिए कर्मियों पर कोई दबाव नहीं : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर के लिए कर्मियों पर कोई दबाव नहीं : प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री। स्रोत: स
गोंडा। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में लगे सभी कर्मचारी स्वेच्छा से अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। सरकार, पार्टी या प्रशासन की ओर से कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है। किसी कारण से जिन कर्मियों की मौत हुई है, उनके प्रति सरकार की पूरी संवेदना है। गोंडा में बीएलओ की मौत के पहले जारी हुए वीडियो की जानकारी कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार को जिले में एक दिवसीय दौरे पर सर्किट हाउस में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की। मंत्री ने कहा कि सरकार विकास योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है। कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का रोल माॅडल बना हुआ है।
जनप्रतिनिधियों की बैठक में छाया रहा एसआईआर
सर्किट हाउस में हुई बैठक में एसआईआर का मुद्दा छाया रहा। प्रभारी मंत्री ने अफसरों व जनप्रतिनिधियों को एसआईआर को लेकर युद्धस्तर पर प्रयास करने को कहा, ताकि नियत समय में इसे पूरा किया जा सके। जहां दिक्कतें आ रही हैं, वहां पर लगकर निराकरण कराने को कहा गया। कहा कि बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करके डोर टू डोर प्रयास करें। साथ ही प्रभारी मंत्री ने विकास योजनाओं की भी समीक्षा की। इसमें विकास योजनाओं को और गति प्रदान करने को कहा गया। इस मौके पर कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह, विधायक रमापति शास्त्री, अजय सिंह, प्रेमनरायन पांडेय, प्रभात वर्मा के अतिरिक्त डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम आलोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।