फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   no death from corona in five days

पांच दिनों में कोरोना से कोई मौत नहीं, 80 हजार को मिला सुरक्षा कवच

Sun, 27 Jun 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
no death from corona in five days
गोंडा। कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर की गति जिले में थमने लगी है। हर रोज मिलने वाले नए कोरोना संक्रमितों में की तादात में काफी कमी आयी है। पिछले पांच दिनों से कोरोना संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

वहीं पांच दिनों में 80,205 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिले में कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर की गति काफी हद तक थम गई है। कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या कम हुई हैं।
विज्ञापन

वहीं हर रोज कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस समय जिले में 34 सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं जिनमें 10 संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है बाकी सामान्य लक्षण वाले मरीज घर पर रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से निजात पाने तथा संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान पर जोर दिया जा रहा है। पिछले पांच दिनों में टीकाकरण केंद्रों व क्लस्टरों में मिलाकर 80,205 लोगों को कोरोनारोधी टीके की खुराक दी गई है।
जिसमें 45,205 लोगों को टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई वहीं क्लस्टरों में सचल टीमों ने करीब 35,000 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज का टीका लगाया। गांवों में भी टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के गांव-गांव चलाए गए जागरूकता मुहिम से ग्रामीणों में भ्रांतियां दूर होने से टीकाकरण के प्रति उत्साह बढ़ा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास खंड स्तर पर तथा नगरों में शहरी निकाय स्तर पर क्लस्टर बनाएं गए हैं। पिछले पांच दिनों में क्लस्टर्स में सचल टीमों ने करीब 35,000 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज का टीका लगाया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ देवराज ने बताया कि क्लस्टर की टीमें करीब महीने भर के भीतर अपने दायरे के सभी गांवो में जाकर टीकाकरण का कार्य संपादित करेंगी। ये टीमें टीकाकरण के साथ-साथ ग्रामीणों में टीका के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed