फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No action taken against teacher even after police recommendation

Gonda News: पुलिस की संस्तुति के बाद भी शिक्षक पर कार्रवाई नहीं

Tue, 26 Nov 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 26 Nov 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
No action taken against teacher even after police recommendation
मनकापुर (गोंडा)। शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के प्राथमिक विद्यालय बसवरिया मेहरबान में कार्यरत शिक्षक नबीउल्ला निवासी मुट्ठीगंज थाना नवाबगंज के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग कार्रवाई दबाए बैठा है। नवाबगंज थानाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने कार्रवाई की संस्तुति की थी। उनकी रिपोर्ट के अनुसार अक्तूबर 2023 में नवाबगंज के नया बाजार स्थित सराफा की दुकान से शिक्षक के भाई अजीमुल्ला उर्फ अजीम ने धोखे से बिना भुगतान किए सात लाख रुपये के जेवर उड़ा दिए थे।
विज्ञापन

पीड़ित सराफ लकी सोनी की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच में आरोपी अजीमुल्ला के अलावा उसकी पत्नी नाजिश खान, भाई जियाउल्ला, सफीउल्ला व शिक्षक भाई नबीबुल्लाह का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने शिक्षक के भाई अजीमुल्ला के पास से सोने की एक चेन बरामद कर ली थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। न्यायालय के आदेशानुसार नवाबगंज थानाध्यक्ष ने 06 अक्तूबर 2024 को शिक्षक नबीबुल्लाह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा है। बीईओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी करके कार्रवाई कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed