{"_id":"60c37ed98ebc3e17554ea4b6","slug":"nitin-became-regional-youth-welfare-officer-gonda-news-lko581976610","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन बने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितिन बने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली करनैलगंज में आरक्षी के पद पर तैनात 19 बैच के सिपाही नितिन कुमार यादव का क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। आरक्षी साथियों एवं परिवार में खुशी है।
नितिन यादव (25) मूलरूप से शाहपुर ग्रंट तहसील कांथा, उन्नाव जिले के निवासी हैं। इनके पिता राजकुमार यादव किसान व माता रोहिणी यादव गृहणी हैं। यह वर्तमान समय मे कोतवाली करनैलगंज में सिपाही के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
इन्होंने वर्ष 2018 में निकली भर्ती में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी की परीक्षा दी थी। 4 जून 2021 को 680 पदों के सापेक्ष 531 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया गया। नितिन ने बताया कि वह पिछले कई साल से लगातार तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
ड्यूटी के बाद मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई करते थे। लगभग पांच-छह घंटे प्रतिदिन पढ़ाई का नतीजा आया है। नितिन यादव के पदोन्नति पर एसआई रणजीत यादव, सहदेव दूबे, अजय कुमार सिंह, दीवान अबरार खान, अशफाक आलम, आरक्षी अभय प्रताप सिंह, आलोक कुमार यादव, हरीश पासवान, शौर्य प्रताप राय, बबलू यादव, अभिलोक राय, विकास यादव, सहित हित मित्रों ने मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की है। संवाद