फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nine injured including seven Baratis in accidents in Gonda

Gonda News: हादसों में सात बरातियों समेत नौ घायल

Tue, 30 May 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 30 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Nine injured including seven Baratis in accidents in Gonda
गोंडा। मनकापुर में सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार को शादी से लौट रहे लोगों से भरी बोलेरो गाड़ी मसकनवा-मनकापुर मार्ग पर लट्टू सिंह के फार्म के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पटल गई। इससे बोलेरो सवार शुभम कश्यप (16) सावित्री (70), महिमा (6) निवासीगण नवाबगंज, मोहिनी (14), विमला (35), शिवकुमार (40) व लाल बिहारी (56) घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल शिवकुमार, विमला व मोहिनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर राजापुर परसौरा निवासी बाबू (35) बाइक पर पत्नी हिना (30) को बैठाकर रेहरा बाजार से लौट रहा था। दतौली चीनी मिल के पास अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे बाबू व हिना घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से डाॅक्टर ने हिना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed